जीवनी

विनोद शर्मा ने  राजनीति में चार दशकों से भी अधिक समय व्यतीत किया है और उन्हे देश और प्रदेश की राजनीति  का अच्छा ख़ासा अनुभव है | विनोद शर्मा ने राजनीतिक कैरियर वर्ष 1978 में भारतीय युवक कांग्रेस के महासचिव के रूप में शुरू किया था | इसके पश्चात विनोद शर्मा ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव का पद संभाला |

1978 से 1983 तक विनोद शर्मा ने कांग्रेस में विभिन्न पदों पर कार्य किया | उन्होंने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद संभाला और उन्हें कांग्रेस कार्य समिति के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था |वर्ष 1980 में विनोद शर्मा ने पंजाब में बनूर विधान सभा सीट से पहली बार चुनाव लड़ा | विनोद शर्मा ने 10 साल तक चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर   कार्य किया |

विनोद शर्मा वर्ष 1992 में राज्यसभा के सदस्य बने और वर्ष 1998 तक वे राज्यसभा के सदस्य रहे|उन्होंने वर्ष 1995 में पीवी नरसिंहराव सरकार में राज्यमंत्री नागरिक आपूर्ति , उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण विभाग का पद संभाला | विनोद शर्मा ने 2005-2014 तक हरियाणा विधान सभा में अंबाला का प्रतिनिधित्व किया |

कॉंग्रेस पार्टी में ज़मीनी कार्यकर्ताओं की लगातार अवेहलना की जा रही थी जिसके कारण विनोद शर्मा के लिए कॉंग्रेस में रहना मुश्किल हो गया था| विनोद शर्मा ने हमेशा ही उसूलों की राजनीति की है और जब उन्होने पार्टी में यह देखा की ज़मीनी कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं है तो फिर उन्होने पार्टी से किनारा करना ही बेहतर समझा |

23 जून 2014 को विनोद शर्मा ने समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और राज्य के युवाओं की समस्याओं का निराकरण करने के उद्देश्य से हरियाणा जन चेतना पार्टी का गठन किया 

परिवार:

हरियाणा के एक गांव में जन्मे, विनोद शर्मा  के पिता पंडित केदार नाथ शर्मा  एक कॉंग्रेसी थे| भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के बहुत निकट सहयोगी थे |

विनोद ने अपनी प्राथमिक शिक्षा एक सरकारी स्कूल से प्राप्त की है और उन्होंने क़ानून की पढ़ाई पंजाब विश्वविद्यालय से की है |

विनोद शर्मा का विवाह श्रीमती शक्ति रानी शर्मा से से हुआ है और उनकी तीन संताने हैं, एक बेटी और दो बेटे|

उपलब्धियां:

भारत- चीन युद्ध के बाद, वर्ष 1981-84 के बीच, भारत और चीन के  संबंध सुधारने के उद्देश्य से विनोद शर्मा चीन के लिए दो युवा प्रतिनिधिमंडलों  को लेकर चीन गये| उन्होने वहाँ भारत और चीन के बीच विश्वास बहाली के लिए ज़रूरी प्रयासों का अध्ययन किया |इस प्रतिनिधि मंडल ने चीन में दो माह बिताए |

विनोद शर्मा की खेलों में भी गहरी रूचि है. उन्होने हमेशा स्कूलों और कॉलेजों में खेलों को बढ़ावा दिया है| उन्होंने भारत के फुटबॉल महासंघ के उपाध्यक्ष के रूप में भी खेल की सेवा की है | 

विनोद शर्मा को एक विकास समर्थक राजनीतिक नेता के रूप में माना जाता है और उन्होने हरियाणा में जबरदस्त विकास कार्य किए हैं. अंबाला की सीवरेज प्रणाली के उन्नयन का श्रेय विनोद शर्मा को जाता है| उन्होंने आम लोगों के लिए अंबाला शहर में विभिन्न पार्कों का  निर्माण करवाया | पश्चिम नहर प्रणाली, पॉली क्लिनिक,, बिजली उप स्टेशन, स्टेडियम आदि उन विकास कार्यों के उदाहरण हैं जो विनोद शर्मा ने संपन्न करवाए हैं |

हरियाणा जनचेतना पार्टी

हरियाणा जनचेतना पार्टी के गठन के बाद से विनोद शर्मा पार्टी संबंधी मामलों में सक्रिय हैं | आगामी हरियाणा चुनाव में  हरियाणा जनचेतना पार्टी एक भारी ताक़त बनकर उभरेगी |