हमारे बारे में

जन जन को जगाना है... जन चेतना को फैलाना है

 

हरियाणा जन चेतना पार्टी समाज के पिछड़े व कमज़ोर वर्ग के उत्थान के लिए गठित की गयी है| यह पार्टी नहीं बल्कि एक जन आंदोलन है| यह एक मंच है, जहाँ प्रगतिशील लोग एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद कर सकते हैं|  यह पार्टी हरियाणा का विकास चाहने वाले लोगों को एकजुट करने का माध्यम है|

 

वरिष्ठ नेता विनोद शर्मा के नेतृत्व में गठित हरियाणा जन चेतना पार्टी का मकसद है की समाज के सभी वर्गों को विकास के लिए एक समान अवसर मिले| विनोद शर्मा का सपना है कि हरियाणा में विश्व स्तरीय बुनियादी व शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध हों और आने वाले समय में हरियाणा की गिनती देश के शीर्ष राज्यों में हो| हरियाणा में वह सारी क्षमताएं विद्यमान हैं जिससे यह राज्य विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर सकता है |

 

आज हरियाणा को एक ऐसे उत्प्रेरक की जरूरत है जो हरियाणा में विकास और संवृद्धि की प्रक्रिया को तेजी से गति दे सके |  हरियाणा  की प्रगति के लिए एक रोडमैप की जरूरत है, एक ऐसा रोडमैप जो हरियाणा को देश का नंबर वन राज्य बनाने में कारगर सिद्ध हो सके| आज हरियाणा को जरुरत है एक ऐसे सशक्त नेतृत्व की जो राज्य की क्षमताओं का सही ढंग से दोहन कर सके और इसके विकास में आ रही सभी बाधाओं को दूर कर सके|

 

आज अगर हरियाणा विकास की दौड़ में पिछड़ रहा है तो इसका प्रमुख कारण राज्य सरकार की उदासीनता और अक्षमता है| राज्य सरकार के इस गैर जिम्मेदाराना रवैये की भारी कीमत हरियाणा को  चुकानी पड़ रही है| आज कई सामाजिक और आर्थिक पैमानों पर हरियाणा तेजी से नीचे फिसलता जा रहा है| आज स्थिति यह है कि वर्तमान हरियाणा सरकार में कोई भी राज्य के विकास को लेकर गंभीर और चिंतित नहीं है क्योंकि इस सरकार में सभी अपना व्यक्तिगत स्वार्थ साधने में लगे हैं|

 

हरियाणा जन चेतना पार्टी का जन्म हरियाणा में व्याप्त अव्यवस्था और भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए हुआ है| विनोद शर्मा एक ऐसे राजनीतिज्ञ हैं जो हमेशा कुशासन के खिलाफ आवाज़ उठाते रहे हैं| उनका हमेशा से यह मानना रहा है कि अत्याचार करने वाले से अत्याचार सहने वाला ज्यादा बड़ा गुनहगार होता है|

 

विनोद शर्मा पूर्व में हरियाणा सरकार में एक अत्यंत प्रभावशाली मंत्री थे, लेकिन उन्होंने जब यह देखा कि सरकार लोगों से किए हुए वादे से मुकरने लगी है तो उन्होंने अंजाम की परवाह किए बिना अपने सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया|

 

मंत्री पद छोड़ना हर किसी के बस की बात नहीं है लेकिन विनोद शर्मा ने हमेशा मूल्यों पर आधारित राजनीति की है और जब बात जन कल्याण की आती है तो विनोद शर्मा के लिए दूसरी सारी बातें गैर जरुरी हो जाती हैं| विनोद शर्मा ने मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे कर यह साबित कर दिया  की वह उसूलों की राजनीति करते हैं और अपने उसूलों से समझौता नहीं करते|

 

हरियाणा जन चेतना पार्टी वर्तमान में एक छोटे से प्रयास की तरह है, जो एक जन आंदोलन कि शुरुआत है| आने वाले दिनों में हरियाणा की राजनीति में हरियाणा जन चेतना पार्टी एक क्रन्तिकारी कदम  साबित होगी| विनोद शर्मा को समाज के सभी वर्गों से भारी समर्थन प्राप्त है| करिश्माई व्यक्तित्व के धनी विनोद शर्मा को युवा वर्ग प्रदेश में अपनी एक मात्र उम्मीद मानता है| विनोद शर्मा युवा वर्ग को देश का भविष्य मानते हैं जबकि दूसरे राजनीतिक दलों के लिए युवा वर्ग केवल और केवल वोटों के आंकड़े मात्र हैं|

 

विनोद शर्मा  युवाओं और उनके मुद्दों के साथ गहरी सहानुभूति रखते हैं| हरियाणा में किसी भी अन्य नेता ने विनोद शर्मा के आलावा सरकारी नौकरी कि चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार और धाँधली के मुद्दे को नहीं उठाया है| यह सिर्फ विनोद शर्मा ही हैं जिन्होंने लगातार सरकारी नौकरी कि चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार प्रणाली पर प्रश्न उठाए हैं और इंटरव्यू की दोषपूर्ण व्यवस्था पर जमकर हमला किया है| विनोद शर्मा ने लगातार इस प्रणाली के उन्मूलन की मांग की है और इसके खिलाफ आंदोलन का भी ऐलान किया है| विनोद शर्मा ने लोगों से यह वादा किया है की अगर हरियाणा जन चेतना पार्टी सत्ता में आती है तो उनकी सरकार इस दोषपूर्ण इंटरव्यू प्रणाली को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर देगी |

 

इसमें कोई शक नहीं है की आने वाले दिनों में हरियाणा जन चेतना पार्टी की ताकत और बढ़ेगी और इस पार्टी के रूप में हरियाणा के लोगों को एक स्वच्छ और बेहतर राजनैतिक विकल्प मिलेगा|