गरीबों के लिए आरक्षण

हमारा उदेश्य ब्राह्मण वर्ग के उत्थान एवं आरक्षण के लिए सशक्त आवाज उठाना है |

किसी भी राजनैतिक दल ने आर्थिक आधार पर हरियाणा के ब्राह्मणों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने एवं उनकी आवाज उठाने का कोई कार्य नहीं किया है |

 

हरियाणा में ब्राह्मणों की स्थिति अच्छी नहीं है और वह आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं | इसलिए राज्य में ब्राह्मण वर्ग आरक्षण की पात्रता रखते हैं और पिछले कई वर्षों से ब्राह्मण वर्ग अपने लिए आरक्षण की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने इस तरफ कभी ध्यान नहीं दिया | ब्राह्मणों ने जाटों से भी पहले अपने लिए आरक्षण की मांग को उठाई था लेकिन सरकार की भेदभाव पूर्ण नीतियों के कारण हरियाणा का ब्राह्मण वर्ग हमेशा पीड़ित रहा है | ब्राह्मणों को अपने अधिकार "आरक्षण" के लिए लड़ना होगा तथा "संघर्ष" के माध्यम से अपने अधिकार प्राप्त करना होगा | जाति के आधार पर हरियाणा के हर क्षेत्र में ब्राह्मणों का शोषण किया जा रहा है तथा हरियाणा जन चेतना पार्टी आर्थिक स्थिति के आधार पर ब्राह्मण वर्ग के आरक्षण की वकालत करती है | हरियाणा में विभिन्न राजनैतिक दलों ने सरकारी नौकरियों में ब्राह्मण युवकों के साथ भेदभाव किया है और हरियाणा में आर्थिक रूप से पिछड़े ब्राह्मणों का हर क्षेत्र में शोषण किया जा रहा है |