रणनीति

हमारा उद्देश्य हरियाणा को देश का शीर्ष विकसित राज्य बनाना है ताकि हरियाणा देश के अन्य राज्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सके | हम हरियाणा में समाज के सभी वर्गों को विकास के लिए पर्याप्त अवसर देना चाहते हैं | हम बराबर के अधिकार और न्याय के आदर्श वाक्य को राज्य की प्रशासनिक कार्यशैली में लागू कराना चाहते हैं |

हम विकास के दूरगामी लक्ष्य को केंद्र में रखते हुए जनता को निष्पक्ष, पारदर्शी और सहभागी सरकार देने का निश्चय करते हैं |

भ्रष्टाचार एक अभिशाप है, जो देश और राज्य को दीमक की तरह खोखला कर रहा है | हम भ्रष्टाचार मुक्त स्वच्छ और ईमानदार सरकार देने का वादा करते हैं |

हरियाणा जन चेतना पार्टी धर्मनिरपेक्षता और संघीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था में अपनी पूर्ण आस्था व्यक्त करता है | पार्टी प्रदेश के सभी वंचित लोगों के लिए समान अवसर और अधिकार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्द है | हमारा इरादा संवैधानिक परिधि में शांतिपूर्ण व्यवस्था के तहत राज्य का आर्थिक एवं सामाजिक विकास करना है | हम भेदभाव, क्षेत्रवाद और हर तरह की असमान व्यवस्था को समाप्त करके समता के आधार पर राज्य की जनता के विकास का संकल्प लेते हैं | पार्टी लगातार समाज के सभी वर्गों के उत्थान की दिशा में यथोचित काम करने में विश्वास रखती है और इसके साथ ही पार्टी सांप्रदायिक और फिरकापरस्त ताकतों के खिलाफ हमेशा एकजुटता से खड़ी रहेगी और राज्य तथा नागरिकों के विकास को बढ़ावा देने की दिशा में सदैव कार्य करती रहेगी |