हमारी विशेषता

  • हमारी पार्टी की प्राथमिकता बिना भेदभाव, बिना पक्षपात, बिना राग-द्वेष के सभी का कल्याण करना है |
  • बदलाव की शुरुआत घर से होना चाहिए, जमीनी स्तर पर मूलभूत परिवर्तन कर के सार्थक, सफल और बेहतर परिणाम लाया जा सकता है |
  • हम लिंग, जाति, धर्म, संप्रदाय, क्षेत्र या धन के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करते हैं |
  • सभी धर्मों के प्रति समता और सम्मान का भाव रखते हुए धर्मनिपेक्षता की नीति का पालन करते हैं | हमारे लिए राष्ट्र धर्म सर्वप्रमुख है |
  • मानव जाति की सेवा तथा समाज के कमजोर तबके ( चाहे वह आर्थिक हो या जातिगत ) का समान विकास करना हमारा मकसद है |
  • सबका विकास हो और कोई भी विकास के पैमाने से अछूता न रहे, ऐसी हमारी मंशा है |
  • उत्तम विचारों के साथ राष्ट्र की प्रगति के लिए यथोचित काम करना हमारा उदेश्य है |
  • राष्ट्र और जनता विकास में धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा |
  • विकास और प्रगति के पथ पर प्रक्रियाओं को लेकर कोई  देरी नहीं होने देंगे |
  • लोकतंत्र वास्तव में जनता के लिए होना चाहिए, न की किसी विशेष के लिए या फिर सिर्फ कागजों के लिए नहीं |
  • हम भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए संकल्पबद्ध हैं एवं इस दिशा में सरकार के किसी भी कार्यक्रमों और नीतियों में सार्थक फेरबदल करने का वादा करते हैं |
  • हमारा पूरा ध्यान राष्ट्र और प्रदेश के विकास को सुनिश्चित करने पर है |
  • हमारी पार्टी राज्य और राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक उत्तम विकल्प साबित होगी |
  • हम राष्ट्रहित और राज्यहित में स्वस्थ्य राजनीति को बढ़ावा देंगे के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं |
  • चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवारों का चयन स्थानीय जनता की सहमति और विश्वास से किया जाएगा |
  • हमारी पार्टी में अपराधियों, भ्रष्टचारियों और असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं होगी |
  • गुंडों और दागियों को पार्टी से सदैव दूर रखा जायेगा |
  • पार्टी नेताओं, प्रतिनिधियों तथा चुने हुए उम्मीदवारों के कार्यशैली, सार्वजनिक जीवन और व्यव्हार पर जनता को सीधे सुझाव एवं फीडबैक देने का अधिकार होगा |