गरीबों के लिए आरक्षण

हमारा उदेश्य ब्राह्मण उत्थान और आरक्षण के लिए आवाज उठाना है.

किसी भी राजनीतिक दल ने आर्थिक आधार पर हरियाणा ब्राह्मणों को आरक्षण देने तथा उनकी आवाज उठाने पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है.

हरियाणा में ब्राह्मणों की स्थिति अच्छी नहीं हैं और वो आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं, इसलिए राज्य के ब्राह्मण आरक्षण के पात्र हैं तथा पिछले कई वर्षों से आरक्षण की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार ने इस तरफ कभी ध्यान नहीं दिया, ब्राह्मणों ने जाटों से पहले आरक्षण की मांग को उठाया था लेकिन सरकार की   भेदभाव पूर्ण नीतियों से  हरियाणा का ब्राह्मण समुदाय पीड़ित रहा है | ब्राह्मणों को अपने अधिकार "आरक्षण" के लिए लड़ना होगा तथा 'संघर्ष' के माध्यम से अपना अधिकार प्राप्त करना होगा. जाति के आधार पर  हरियाणा के हर क्षेत्र में ब्राह्मणों का शोषण किया जा रहा है तथा जन चेतना पार्टी ने आर्थिक स्थिति के आधार पर आरक्षण की वकालत की है | हरियाणा में विभिन्न राजनीतिक दलों ने सरकारी नौकरियों में   ब्राह्मण युवकों के साथ भेदभाव किया है  तथा हरियाणा में आर्थिक रूप से पिछड़े ब्राह्मणों को हर क्षेत्र में शोषण किया जा रहा है |