साल में हर परिवार को मिलेंगे 6 मुफ्त सिलेंडर: डॉ. प्राची

हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) के अध्यक्ष विनोद शर्मा की बेटी डॉ. प्राची ने कहा कि पार्टी का गठन अंबाला के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए किया गया है और विनोद शर्मा ने लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस को छोड़ा। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनका अधिकार नहीं मिला,

कांग्रेस के इशारे पर काम कर रहा प्रशासन: गुप्ता

हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) के मीडिया प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता व सुधीर गोल्डी ने कहा कि जिला प्रशासन सरकार के दबाव में काम करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी की मदद कर रहा है, जबकि अन्य प्रत्याशियों के जायज कामों को गलत ठहराया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार

मुस्लिम समाज ने दिया विनोद शर्मा को समर्थन

भावुक हो गए मुस्लिम नेता सैय्यद अहमद खान, एक एक वोट जाएगी गैस सिलेंडर पर, सैय्यद बोले, विनोद शर्मा ने हमेशा किया अंबाला का विकास

अंबाला।

हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) के अध्यक्ष विनोद शर्मा द्वारा करवाए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर बीती रात को अंबाला में आयोजित कार्यक्रम में अपना समर्थन दिया। इस दौरान मुस्लिम नेता सैय्यद अहमदखान भावुक हो गए। खान ने कहा कि विनोद शर्मा ने 10 साल तक विधायक रहते हुए अंबाला के लिए विकास के लिए काम किया है। कभी अंबाला को जाति या धर्म के नाम पर बंटने नहीं दिया। किसी पर अन्याय नहीं होने दिया। सैय्यद ने कहा कि अंबाला का हर मुस्लिम समाज का व्यक्ति 15 अक्टूबर को गैस सिलेंडर के चुनाव निशान पर बटन दबाकर विनोद शर्मा को विजयी बनाएगा।

विनोद शर्मा ने बिना किसी भेदभाव एक समान किया विकास: डॉ. प्राची

हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) के अध्यक्ष विनोद शर्मा की बेटी डॉ. प्राची ने कहा कि विनोद शर्मा ने विधायक रहते हुए केवल अंबाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि गांवों में शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने कहा कि अंबाला