मेयर ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क, विनोद शर्मा के पक्ष में मांगे वोट

अंबाला।

हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) के अध्यक्ष विनोद शर्मा के विश्वासपात्र मेयर रमेशमल ने कहा कि विनोद शर्मा ने हमेशा अंबाला के हितों के लिए काम किया है। जब तक वह विधायक रहे, कभी कोई ग्रांट नहीं रुकी। लेकिन विनोद शर्मा के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद सरकार ने पक्षपात करते हुए कई विकास कार्यों की ग्रांट को रोक दिया। मल ने लोगों से आग्रह किया कि वह 15 अक्टूबर को गैस सिलेंडर के चुनाव निशान वाला बटन दबाकर विनोद शर्मा के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया।

लगाए जाएंगे उद्योग, 80 प्रतिशत लोकल युवाओं को दी जाएगी नौकरी: डॉ. प्राची

हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) के अध्यक्ष विनोद शर्मा की बेटी डॉक्टर प्राची ने कहा कि विनोद शर्मा ने युवाओं को उनका हक दिलाने के लिए कांग्रेस छोड़ी है। उन्होंने कहा कि नौकरियां हो या फिर विकास का मामला, अंबाला के युवाओं व लोगों के साथ हमेशा पक्षपात होता रहा है। हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने सरकार के पक्षपात के खिलाफ आवाज उठाई और अंबाला के लोगों के लिए बराबर का हक मांगा, लेकिन कांग्रेस सरकार ने विनोद शर्मा की मांग की तरफ ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते लोगों को उनका हक दिलाने के लिए हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) का गठन किया गया। इस दौरान उन्होंने गैस सिलेंडर का बटन दबाकर विनोद शर्मा को विजयी करवाने का आग्रह किया।

डॉ. प्राची रविवार को कैलाश नगर में पार्टी प्रवक्ता सुधीर गोल्डी द्वारा आयोजित की जा रही चुनावी सभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र में युवाओं के हितों पर पूरा ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा और विनोद शर्मा ने स्पष्ट कर दिया कि ऐसी नीति बनाई जाएगी, जिसके चलते उद्योग स्थापित होने पर 80 प्रतिशत रोजगार हरियाणाा के युवाओं को दिया जाएगा।

रोजगार का हक छीनने वाले, अंबाला की जनता के दुश्मन: विनोद शर्मा

अंबाला।

हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने पहली बार विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर तीखे शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें अंबाला के विकास का दुश्मन कहा। विनोद शर्मा ने कहा कि जिन नेताओं ने आईएमटी का विरोध किया और अंबाला के युवाओं से रोजगार का अधिकार छीन लिया हो वह अंबाला की जनता के दुश्मन हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि आईएमटी का विरोध करते हुए अंबाला के विकास के साथ धोखाधड़ी करने वाले नेताओं को सबक सिखाना हैं और बताना है कि पक्षपात किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।

सैंकड़ों लोगों ने दिया विनोद शर्मा को समर्थन, जीत का दिया आश्वासन

अंबाला।

हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) के अध्यक्ष विनोद शर्मा द्वारा जनता के हितों के लिए उठाई की आवाज से प्रभावित होकर लगातार युवाओं का हरियाणा जनचेतना पार्टी को ज्वाईंन करना जारी है। इसी कड़ी के तहत सिटी माडल टाउन स्थित पार्टी कार्यालय में अवध पूर्वांचल महासभा के प्रधान अमरनाथ सिंह की अध्यक्षता में सैंकड़ों साथियों के साथ जनचेतना ज्वाईंन की। महासभा के प्रधान अमरनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष द्वारा युवाओं के हकों की आवाज बुलंद की गई है और इससे समाज के लोग काफी प्रभावित हुए हैं।